म्यूचल फंड्स में इन्वैस्ट करवाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 04:25 PM (IST)

बठिंडा (विजय): ऑनलाइन म्यूचल फंडस में इन्वैस्ट करवाने के नाम पर लगातार लोगों की जमापूंजी ठगी जा रही है। ताजा मामले में नौसरबाजों ने बठिंडा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन इन्वैस्टमैंट के नाम पर 45 लाख से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। 

हरि कृष्ण निवासी बठिंडा ने साइबर क्राइम पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि अज्ञात लोगों ने इंटरनैट के माध्यम से उसके साथ संपर्क करके उसे म्यूचल फंड्स में इन्वैस्ट करने व अच्छा लाभ देने की बात करके उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद उसने समय समय पर म्यूचल फंड्स में 45,98,423 रुपये इन्वैस्ट कर दिए लेकिन उसे उक्त पैसा वापिस नहीं मिला। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है व अगली पड़ताल की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News