ऑनलाइन टिकट बुक करते समय बरतें सावधानी, कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसा

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील राज): सैक्टर-7 में एक रिटायर आई.ए.एस. से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एयर टिकट बुक करने के नाम पर रिटायर्ड आई.ए.एस. से 6,60,861 लाख की ठगी कर ली। रिटायर आई.ए.एस. ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस की शाखा साइबर सैल को दी है। साइबर सैल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

खाते से 6,60,861 लाख रुपए उड़ा लिए
सैक्टर-7 निवासी देवा भारतीय रेड्डी पत्नी के साथ यहां रहते हैं। उन्होंने पत्नी सहित तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए जाना था। उन्होंने नेट पर मेक माय ट्रिप का नंबर सर्च किया। वहां पर कॉल करने पर उनका फोन किसी ने नहीं उठाया। 28 दिसम्बर 2020 को उन्हें एक कॉल आई। शख्स ने बताया कि वह मेक माय ट्रिप से बात कर रहे हैं। वह उनकी क्या सेवा कर सकते हैं। 

रिटायर आई.ए.एस. ने उन्हें तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए जाने की बात कही, जिस पर कॉल करने वाले शख्स ने उनसे सारी जानकारी हासिल की और उन्हें कहा कि उनके फोन में ओ.टी.पी. आया है, वह उन्हें बता दें। इसके बाद एक-एक करके चार बार कॉल करने वाले युवक ने उनके अकाऊंट से 6,60,861 लाख रुपए निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने उस नंबर पर कॉल की तो नंबर नहीं लगा। मेक माय ट्रिप में पता करने के बाद उन्हें पता चला कि यह कॉल उनके वहां से नहीं थी। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News