7 साल के बच्चे की मां से FB पर की दोस्ती, 3 महीने के लिव इन रिलेशन दौरान हुई गर्भवती

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 10:09 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): 7 साल के बच्चे की मां से एक 21 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की और उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लग पड़ा। 3 महीने के समय के दौरान महिला गर्भवती हो गई जिस पर युवक ने उसका जबरदस्ती अबॉर्शन करवा दिया और शादी क करवाने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
PunjabKesari
आरोपी की पहचान होशियारपुर के रहने वाले कर्णवीर सिंह (21) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में होशियारपुर निवासी 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 21 वर्ष की आयु में उसकी शादी हुई थी लेकिन 9 महीने बाद ही वह अपने मायके घर वापस आ गई थी। वहीं पर उसने एक बेटे को जन्म दिया। वर्ष 2016 में उसका तलाक हो गया। अगस्त 2018 में उक्त आरोपी के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई जिसने 2 बार उसे मिलने के लिए भी बुलाया। इतना ही नहीं, शादी करवाने की भी बात कही। पीड़िता के अनुसार उसने अपने तलाकशुदा होने और 1 बच्चे की मां होने की बात भी बताई लेकिन आरोपी फिर भी शादी करवाने की बात पर डटा रहा जिसके बाद दोनों की आपस में फोन पर बातें होने लग पड़ी और नजदीकियां बढ़ गईं।

PunjabKesari
फरवरी 2019 में उक्त आरोपी उसे घर से भगाकर अपने साथ लुधियाना ले आया और दोनों ढोलेवाल इलाके में किराए के मकान पर लिव इन रिलेशन में रहने लग पड़े। तभी वह गर्भवती हो गई। इस बारे में जब उक्त आरोपी को बताया कि वह झगडऩे लग पड़ा और उसकी कई बार मारपीट भी की। इतना ही नहीं, उसका जबरदस्ती अबॉर्शन करवा दिया और फिर शादी करवाने से इंकार कर छोड़कर चला गया जिसके बाद उसने इंसाफ के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दी। जांच शुरू करने पर पीड़िता ने अपने भू्रण का कुछ हिस्सा पुलिस के समक्ष पेश किया, जबकि उक्त आरोपी दावा कर रहा था कि उसने महिला को गर्भवती नहीं किया था। जब पुलिस ने आरोपी को डी.एन.ए. टैस्ट करवाने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News