रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ प्रशासन ने बहनों को दिया तोहफा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 02:34 PM (IST)

चंडीगढ़ (भगवत): चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा राखी के दिन महिलाओं को तोहफा देते हुए बस सेवा मुफ्त कर दी गई है। 11 अगस्त को अपने भाईयों को राखी बांधने जा रही महिलाए सी.टी.यू. की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। महिलाओं को चंडीगढ़ से पंचकूला और मोहाली जाने के लिए सी.टी.यू. बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। 10 अगस्त यानी कि आज रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक यह सुविधा महिलाओं को मिलेगी।

राखी वाले दिन सी.टी.यू. की बसों में भीड़ देखने को मिल सकती है। इसलिए सी.टी.यू ने पूरी तैयारी कर ली है और बसों में महिलाओं के बैठने की उचित व्यवस्था की है। बस कंडक्टरों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है।

महिलाओं को यह लाभ बिना किसी विघ्न के मिल सके यह सुनिश्चित किया गया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बसों में सफर मुफ्त किया गया है। ऐसे में पंजाब की बसों में भी राखी के दिन महिलाएं रोज की तरह मुफ्त सफर करेगी। चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा में भी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News