फरार चल रहे DG विजीलैंस रीडर ओपी राणा ने किया सरैंडर, CBI कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:13 AM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से जुड़े बहुचर्चित 13 लाख रुपए रिश्वत मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इंस्पेक्टर ओपी राणा ने आखिरकार चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को सात दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसियों को इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई अहम खुलासों की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार ओपी राणा पंजाब विजिलेंस विभाग में तैनात डीजी विजिलेंस के रीडर के तौर पर कार्यरत था और उस पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 13 लाख रुपए की कथित रिश्वत से जुड़ा हुआ है, जिसमें विजिलेंस विभाग के कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

जानकारी के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद से ही ओपी राणा फरार चल रहा था। जांच एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने कई स्थान बदले, लेकिन आखिरकार उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद सीबीआई ने उसे हिरासत में लेकर अदालत से रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News