सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में पंजाब सरकार, आवारा कुत्तों पर शुक्रवार से चलेगा अभियान
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 08:57 PM (IST)
पंजाब डैस्क : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पंजाब सरकार कल से आवारा और खूंखार कुत्तों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है, जिस बारे जानकारी Bhagwant Mann ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब सरकार कल से आवारा और खूंखार कुत्तों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करेगी, जो लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद भी किया।
सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद लोगों को आवारा कुत्तों के डर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


