मोगा में ''गब्बर'' की दहशत, सरेआम चली गोलियां

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 11:38 AM (IST)

मोगा(विपन): मोगा के बेदी नगर में कल देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में चमकोर सिंह नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़ा भाई केवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक चमकौर सिंह का कुछ दिन पूर्व गब्बर सिंह नामक व्यक्ति से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। रात को चमकौर सिंह अपने 2 भाइयों के साथ जा रहा था कि रास्ते में गब्बर सिंह ने उन पर फायरिंग कर दी। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने चमकौर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं डी.एस.पी. मोगा परमजीत सिंह और डी.एस.पी. धर्मकोट बाजवा अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News