Big News: चंडीगढ़ में महिला से Gangrape, 4 दिन तक बंधक बनाकर दरिंदों ने पार की सारी हदें...

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 04:44 PM (IST)

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश से नौकरी की तलाश में आई युवती से दो युवकों ने सेक्टर 39 स्थित कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप किया । युवती आरोपियों को चकमा देकर कमरे से फरार होकर पुलिस स्टेशन पहुच गई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडकिल करवा एक आरोपी परविंदर सिंह को पकड़ लिया है। वहीं दूसरा आरोपी सन्नी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।। 

जानकारी के मुताबिक पीड़िता शिमला की रहने वाली है और उसके साथ 4 दिन तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पीड़िता को बंधक बना कर कमरे में रखा गया था। वह किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को मकान की जानकारी दी गई जहां उसे कैद में रखा गया था। वहां रेड कर परविंदर को पकड़ लिया गया। 

कोर्ट में बताई पूरी सच्चाई
पीड़िता की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष स्टेटमेंट रिकार्ड करवा दी गई है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पीड़िता के मुताबिक पहले सन्नी ने उससे रेप किया और फिर दोनों आरोपी बारी-बारी पीड़िता से रेप कर उसे बांध देते थे। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। वहीं उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

नौकरी के लिए मोहाली आई थी
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ की लड़कियां मोहाली में जॉब के लिए आई थी और मोहाली में ही किराए पर रह रही थी। पीड़िता अपनी फ्रेंड के साथ मोहाली के शाहीमाजरा में महीने पहले रहने लगी थी। फरार आरोपी सन्नी ने पीड़िता को दोस्ती के जाल में फंसा लिया। वह उसके संपर्क में रहने लगा।

घुमाने के बहाने ले गया था
आरोपी सन्नी 4 दिन पहले आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने ले गया और बहला-फुसला कर सेक्टर 39 के मकान में ले गया। यहां अपने दोस्त परविंदर के साथ मिल पीड़िता को कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News