लुधियाना फिर शर्मसारः लुटेरों ने मंदबुद्धि लड़की से किया सामूहिक बलात्कार!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 02:07 PM (IST)

लुधियाना(राम): एक कालोनी में स्थित घर में लूट करने आए 3 अज्ञात लुटेरों द्वारा घर में मौजूद 18 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की से कथित दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। 

PunjabKesari

चौकी रामगढ़ के अधीन पड़ती कालोनी के रहने वाले कमलेश नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक 18 वर्षीय लड़की और एक 9 वर्षीय लड़का है जोकि दिमागी तौर पर थोड़ा बीमार हैं। आज सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह अपनी पत्नी के साथ काम पर चला गया। करीब 4-5 घंटों के बाद उसे पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उनकी लड़की से कुछ युवकों द्वारा कथित जबरदस्ती की गई है। जब वे घर पहुंचे तो लड़की ने बताया कि उनके काम पर जाने के कुछ घंटों बाद एक मोटरसाइकिल पर 3 युवक आए जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने घर में जबरदस्ती घुसकर लड़की के साथ कथित दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद लड़की ने बाहर आकर अपनी पड़ोसन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने घर पहुंच कर इस संबंधित पुलिस को सूचित किया।
PunjabKesari
घर से कुछ दूरी पर खेलता रहा छोटा भाई 
जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की का 9 वर्षीय छोटा भाई इस सारी घटना से बेखबर घर से कुछ दूरी पर बच्चों के साथ खेलता रहा। पीड़ित लड़की ने उक्त हवशी भेडिय़ों का मुकाबला करने की कोशिश की, पर वह अपना बचाव नहीं कर सकी। इस संबंधी बात करने पर ए.सी.पी. साहनेवाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात दुष्कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का मैडीकल करवाया जा रहा है, जिसके बाद मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News