सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले गैंगस्टर जगरूप रूपा का हुआ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 09:26 AM (IST)

अमृतसर (हरमीत): पुलिस एनकाऊंटर में ढेर किए गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य शूटर जगरूप सिंह रूपा का पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सीधा गांव लाया गया। देर रात रूपा काअंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां लोग और रिश्तेदार मौजूद थे। वहीं मां-बाप की आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे।  उधर, गांव निवासी ने कहा कि जगरूप अढ़ाई साल से घर नहीं आया था। पहले कोर्ट में तरीके भुगत रहा था पर कई समय से घर नहीं लौटा, जितना दुख हमें सिद्धू मूसेवाला का हुआ वैसे ही हमारे लड़के का भी हुआ।

बता दें क मैजिस्ट्रेट व एस.डी.एम. अजनाला मनप्रीत सिंह की देख-रेख व वीडियोग्राफी में मैडीकल कॉलेज में फोरैंसिक के सीनियर डॉ. जे.पी. सिंह की अध्यक्षता में 3 डॉक्टरों के पैनल ने दोनों शूटरों का पोस्टमार्टम किया।  पैनल में डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. जसपिंदर सिंह व डॉ. जैस्मीन कौर शामिल थीं। करीब साढ़े 5 घंटे तक चले दोनों शूटरों के पोस्टमार्टम में जहां मौत के कारणों को देखा गया वहीं गोलियां लगने से डैमेज हुए शरीर के हर अंग की जांच के बाद उसके डॉक्यूमैंट तैयार किए गए। दोनों शूटरों के पोस्टमार्टम से पहले उनकी सी.टी. स्कैन करवाई गई थी। इसमें जगरूप सिंह रूपा की आंख व कंधे में एक-एक गोली, वहीं दूसरे शूटर मनप्रीत सिंह कुस्सा के सिर व टांग में एक-एक गोली लगने की रिपोर्ट सामने आई थी। सी.टी. स्कैन करवाने के बाद डॉक्टरों द्वारा दोनों का पोस्टमार्टम शुरू किया गया जिसे देर रात पूरा किया गया और उसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत दोनों के शवों को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News