Video-चंडीगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर जोधा सहित 3 साथी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब शहर में दहशत फैलाने वाला एक गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर जोधा और उसके तीन साथियों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ने में सफलता हासिल की है। गैंगस्टर जोधा के अलावा गिरफ्तार किए गए बाकी लोगों की पहचान गुलाब सिंह, दविंदर सिंह तथा अमरीक सिंह के तौर पर हुई है।

यह गैंग चंडीगढ़ में गन्न प्वाइंट पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। उक्त गैंग की निशाहदेही पर पुलिस ने 20 टैक्सियां, एक स्विफ्ट कार और एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। वहीं जोधा पर एक कत्ल का मामला भी दर्ज है। इन गैंग्स्टरों की गिरफ़्तारी के साथ शहर में से दहशत ख़त्म होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News