गैंगस्टर लवी देवड़ा हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 12:17 PM (IST)

फरीदकोट(जगतार):  गत 15 जुलाई को कोटकपूरा की अनाज मंडी में लवी निवासी गुरु तेग बहादुर नगर कोटकपूरा के हुए कत्ल की गुत्थी को जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मामले के 2 मुख्य आरोपियों काबू किया है। गत 1 अगस्त को भारत भूषण उर्फ भोला शूटर को काबू किया था, जबकि दूसरे आरोपी हरीपाल सिंह पुत्र गुरूसेवक निवासी गुरू तेग बहादुर नगर को काबू कर लिया।

यह जानकारी आज सेवा सिंह मल्ली डी.एस.पी. (डी) ने प्रैस को दी। डी.एस.पी. ने बताया कि इन आरोपियों ने माना कि उन्होंने तीसरे आरोपी संपत पुत्र राम कुमार निवासी चंडीगढ़ के साथ मिल कर गोली मारकर लवी का कत्ल कर दिया। इस संदर्भ में थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया था। इन मुख्य आरोपियों के अलावा पुलिस की तरफ से एक और आरोपी हरिपाल पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी कोटकपूरा की तलाश जारी है। कत्ल के समय उसने आरोपियों को काले-नीले रंग का मोटरसाइकिल मुहैया करवाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News