Youtuber नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड: कुख्यात गैंगस्टर ने ली ह/त्या की जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर दी सख्त चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 10:12 AM (IST)

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी इन्फ्लूएंसर नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में नैंसी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या की जिम्मेदारी बड़े ग्रुप ने ली है और  पोस्ट शेयर कर सख्त चेतावनी भी दी है। पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और पेशे से नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या को लेकर नया दावा सामने आया है। दरअसल, गैंगस्टर आकाश हरिके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में उसने आरोप लगाया कि नैंसी धर्म के खिलाफ बयान देती थी, इसलिए उसे मार दिया गया। हालांकि, पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

PunjabKesari

गैंगस्टर आकाश हरीके और सुखा संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इंस्टाग्राम पर आकाश हरीके के नाम से बने एक अकाउंट पर पोस्ट सांझा कर यह बात कही गई। हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्ट में लिखा गया कि,  ''वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।... जो विंडसर, ओंटारियो (कनाडा) में हुई नैंसी ग्रेवाल की हत्या उनके साथियों ने की है और इसकी जिम्मेदारी आकाश हरीके और सुखा संधू लेते हैं। इसमें यह भी दावा किया गया कि नैंसी धर्म और खालिस्तान के बारे में कथित तौर पर गलत बयान देती थी, जिसके कारण उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ा। बाकी हमारी किसी धर्म से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो भी कौम के खिलाफ बोलेगा, उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा।

जानें नैंसी ने क्या दिए विवादित बयान

मिली जानकारी के अनुसार,  2018 में कनाडा जाने के बाद से ही नैंसी ग्रेवाल कई विवादों में घिरती रही थी। सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर तीखी टिप्पणियां करने की वजह से वह लगातार चर्चा में रहती थी। खासकर कनाडा के कुछ गुरुद्वारों में खालिस्तान समर्थकों के कब्जे को लेकर वीडियो साझा करने के बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थी।

परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी उस पर 2 बार हमला किया गया था, लेकिन वह बच गई थी। नैंसी की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने कभी डरकर पीछे हटने का फैसला नहीं किया। उनका आरोप है कि खालिस्तान समर्थक चाहते थे कि नैंसी उनके पक्ष में काम करे और अपने बयानों के लिए माफी मांगे, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। मां ने यह भी कहा कि अगर हालात अलग होते तो शायद वह अपनी बेटी के साथ होती और यह हादसा टल सकता था।

वहीं, अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में नैन्सी ने पंजाब के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उसने आरोप लगाया था कि डेरा प्रमुख राजनीति में प्रभाव रखते हैं और नेताओं को संरक्षण देकर वोटों की राजनीति करते हैं। यही नहीं उसने बिक्रम मजीठिया, अकाली दल, खालिस्तानियों, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के पहरावे पर भी टिप्पणी की थी। नैंसी ने निज्जर को भी आतंकी बोलते हुए उसकी प्रॉपर्टी पर सवाल उठाए थे। गुरपतवंत सिंह पन्नू को किराए का टट्टू तक बोल दिया था। सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब उसने खालिस्तानियों को खोतेस्तानी कहा। इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

नैंसी ने अपने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर बिक्रम मजीठिया को राजनीतिक का शातिर खिलाड़ी बोला है। ड्रग्स को लेकर मजीठिया पर  तंज कसा। सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि, बादल ने सिखों की संस्थाओं को गिरवी रखा है। ये सबसे असफल राजनेता रहे। ऐसे ही नैंसी ने पंजाब के कई नेताओं, संतों और राजनीति मुद्दों पर तीखी टिप्पणी करी रही है, जिस कारण वह हमेशा विवादों में रही हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News