गौरव यादव को पक्के तौर पर DGP लगाने का रास्ता साफ

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 09:02 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख वीरेश कुमार भावरा के केंद्रीय डैपुटेशन पर जाने के आवेदन को हरी झंडी मिलने के साथ ही डी.जी.पी. गौरव यादव को पूर्ण रूप से डी.जी.पी. (हॉफ-हैड ऑफ पुलिस फोर्स) तैनात करने के लिए रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय डैपुटेशन पर तैनाती को क्लीयरैंस मिलने के बाद औपचारिकताएं पूरी होने के पश्चात डी.जी.पी. वी.के. भावरा पंजाब से रिलीविंग लेकर केंद्र में ज्वाइन करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि नियमों के मुताबिक वी.के. भावरा द्वारा पंजाब से रिलीव होने के बाद पंजाब सरकार एक बार फिर से पंजाब में पूर्णकालिक डी.जी.पी. की तैनाती के लिए सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के अनुरूप यू.पी.एस.सी. को सीनियर आई.पी.एस. अधिकारियों का पैनल भेजेगी। इस पर चर्चा करने के बाद यू.पी.एस.सी. द्वारा 3 अधिकारियों का पैनल बनाकर पंजाब सरकार को भेजा जाएगा, जिनमें से एक को डी.जी.पी. के तौर पर तैनात किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि वी.के. भावरा के केंद्रीय डैपुटेशन पर जाने के बाद जो पैनल पंजाब सरकार द्वारा 5 या 7 सीनियर आई.पी.एस. अधिकारियों का यू.पी.एस.सी. को भेजा जाएगा, उसमें से मौजूदा समय अतिरिक्त तौर पर डी.जी.पी. का कार्यभार संभाल रहे गौरव यादव का चयन होना तय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News