बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गिप्पी ग्रेवाल

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 10:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमन सोढी): बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां समाज सेवी संस्थाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं वहीं अब फिल्मी सितारों ने भी मदद के लिए कदम बढ़ाए हैं। प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल द्वारा हाल ही में विश्व प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था खालसा एड के काम से प्रभावित होते हुए उन्होंने कुछ राशि मदद के लिए दी है। 

खालसा एड के एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि गिप्पी ग्रेवाल ने खुद हमारी टीम के साथ संपर्क किया और आज चंडीगढ़ में फिल्म 'अरदास करां' की सफलता की पार्टी में बुलाकर स्पेशल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राशि दी गई है। इस मौके अमरप्रीत के साथ उनके टीम मैंबर गुरप्रीत सिंह, दमनजीत सिंह, प्रवासी पंजाबी और समाज सेवी सुक्खी बाठ और 'जग बाणी' पत्रकार रमनदीप सोढी भी विशेष तौर पर मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News