Gippy Grewal को मिली जान से मारने की धमकी...Audio मैसेज से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 12:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल बन गया है। सूत्रों के मुताबिक यह धमकी कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि एक ऑडियो कॉल के जरिए गिप्पी ग्रेवाल तक संदेश पहुंचाया गया, जिसमें कड़े लहजे में चेतावनी दी गई है कि मैसेज को नजरअंदाज न करना... नहीं तो गोलियां चलेंगी...।
यह पहली बार नहीं है जब गिप्पी ग्रेवाल को इस तरह निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं। इस नई घटना के बाद उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

