बेटी की डोली से पहले उठी अर्थी! परिजनों ने सोचा न था आएगा ऐसा दिन

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 10:42 AM (IST)

लुधियाना: ताजपुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई। इस लड़की की कुछ महीने बाद ही शादी थी और परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। उन्होंने की सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके बेटी की डोली की जगह अर्थी उठेगी। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार उक्त लड़की को अचानक सांप ने काट लिया। इसके बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता हो गया था और 3 महीने बाद उसकी शादी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News