मंदबुद्धि लड़की का अपहरण, छह महीने किया बलात्कार

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 07:21 PM (IST)

फगवाड़ाः पंजाब के फगवाड़ा जिले में कल एक मंदबुद्ध नाबालिग लड़की बेसुध मिली जिसका छह महीने पहले गांव के ही दो युवकों ने अपहरण किया था। आरोप है कि उन्होंने छह महीने लगातार नाबालिगा से बलात्कार के बाद कल गांव में फेंक दिया था।  

पुलिस के अनुसार कुछ लोगों को लड़की नकोदर में एक धर्मस्थल के निकट बेसुध पड़ी मिली जिसके बाद लड़की के पिता को सूचित किया गया। फिल्लौर के पुलिस उपाधीक्षक अमरीक सिंह चहल ने बताया कि पीड़तिा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि लड़की का छह महीने पहले अपहरण किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News