धूमधाम से होनी थी बेटी की शादी, तारीख़ पास आते ही लड़के वालों के कारनामों ने उड़ाए होश!

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 08:50 PM (IST)

लुधियाना: लड़की से सगाई कर शादी की तारीख तय करने के बाद शादी का दिन पास आते ही लड़के वालों की तरफ से शादी करने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शादी की तारीख नजदीक आने पर लड़के और उसके परिवार ने दहेज में नकद और एक गाड़ी की मांग की। लड़की वालों ने डिमांड पूरी करने से मना कर दिया तो लड़के वालों ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इस पर लड़की वालों ने पुलिस से शिकायत की, जिसकी जांच के बाद वरिंदर कुमार की शिकायत पर अमृतसर में रहने वाले आरोपी लड़के गुरसाहिब सिंह, परमजीत सिंह और नरिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार फील्डगंज निवासी वरिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी की शादी गुरसाहिब सिंह के साथ तय हुई थी। दो अक्टूबर 2022 को शादी की तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन पहले आरोपियों ने उनसे 20 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार की मांग की। जब उन्होंने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बेटी की शादी की तैयारियों में लगे परिवार के होश उड़ गए। शादी टूटने पर उनकी रिश्तेदारी में भी काफी बेइज़्ज़ती हुई। फिर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर न्याय की मांग की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Recommended News

Related News