लोगों के अचानक हो गए फोन बंद, ऑन हुए तो उड़े होश, मामले दर्ज
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 03:09 PM (IST)
फिरोजपुर (मलहोत्रा) : 2 लोगों के फोन अचानक बंद हो गए। दोबारा फोन चलाए तो यह देखकर उसके होश उड़ गए कि अज्ञात ठगों द्वारा उसके बैंक खाते से लाखों रूपए गायब कर लिए हैं। थाना साईबर क्राइ्रम के एएसआई जसबीर सिंह के अनुसार पीड़ित पंकज कपूर पुत्र रमेश कपूर निवासी गांधी नगर ने ऑनलाईन शिकायत दी है कि 22 सितंबर की रात उसका फोन अचानक बंद हो गया। सुबह उठ कर उसने फोन चलाया और बैंक बैलेंस चैक किया तो उसके दो विभिन्न बैंक अकाऊंटस से 12 एंट्रियों के माध्यम से 3 लाख 72 हजार 921 रुपए ऑनलाइन किन्हीं अज्ञात लोगों को ट्रांसफर हो चुके थे।
दूसरे मामले में रविन्द्र कुमार पुत्र हंसराज निवासी नीम वाला चौक कैंट ने बताया कि उसके साथ भी यही घटना हुई। 22 सितंबर की रात उसका फोन अचानक बंद हो गया। अगले दिन उसने फोन चलाया और अपना गूगल पे अकाऊंट चैक किया तो उसके दो अकाऊंटस से 1 लाख 05 हजार 999 रुपए निकल चुके थे। एएसआई ने बताया कि पीढि़तों द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें दी जिनके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पर्चे दर्ज कर लिए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

