जालंधर में नशे में मिला पंजाब पुलिस का कर्मचारी! वायरल वीडियो ने सबके उड़ा दिए होश
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 12:28 PM (IST)
जालंधर : नागरा के शिव नगर में एक नशे की हालत में पकड़े गए पुलिस कर्मी की वीडियो शनिवार को वायरल हो गई। लोगों ने पुलिस कर्मी की वीडियो बनाई और आरोप लगाया कि उक्त मुलाजिम ने ड्रग्स ले हुई है जिससे एक्टिवा तक नहीं चल रही। लोगों ने कहा कि इस मुलाजिम की पहले भी एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें उक्त पुलिस कर्मी चिट्टा पीता नजर आ रहा है।
इस वीडियो को लेकर थाना एक के प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि वीडियो कुछ दिन पुरानी है, लेकिन पहचान की जा रही है कि मुलाजिम कौन था। लोगों ने दावा किया कि उक्त मुलाजिम शिव नगर में नशा करने आता है। वह नशा कहां से लेता है, यह खुद मुलाजिम की बता सकता है लेकिन इससे बच्चों में गलत असर पड़ रहा है। पुलिस कर्मी ड्रग्स के नशे में मिलने पर लोगों में काफी गुस्सा पाया गया और कहा कि ऐसे मुलाजिम किस तरह से पंजाब को नशा मुक्त कर सकेंगे।
लोगों ने अपील करते कहा कि इस तरह के मुलाजिमों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वीडियो वायरल होने पर जब थाना एक के प्रभारी जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि वीडियो तो कुछ दिन पुरानी है लेकिन मुलाजिम की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी इस तरह की हालत में मिलेंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

