सिरफिरे आशिक की करतूत, नाबालिग छात्रा से करता था छेड़छाड़,  पुलिस ने लिया Action

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 09:16 AM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। एक सिरफिरे आशिक द्वारा 13 साल की मासूम बच्ची को परेशान करने और उसके परिवार को धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। थाना जमालपुर की पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आते-जाते मासूम को करता था तंग
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने पुलिस के आला अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र महज 13 साल है, का काफी समय से पीछा कर रहा है। आरोपी न केवल रास्ते में आते-जाते मासूम बच्ची को तंग करता है, बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ भी करता है। 

खौफ में जी रहा परिवार
हैरानी की बात तो यह है कि जब पीड़ित परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने अपनी हरकतें सुधारने के बजाय पूरे परिवार को ही धमकियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी ने सरेआम पीड़ित पिता और उसके परिजनों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है, जिसके बाद से पूरा परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News