Jalandhar में जिम से लौट रही लड़की से बड़ी घटना, नशे में धुत युवकों ने की छेड़छाड़ और धक्का मुक्की... पहुंची अस्पताल

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 03:14 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गामा फिटनेस जिम से वर्कआउट कर घर लौट रही लड़की को रास्ते में कुछ युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि नशे की हालत में मौजूद 3-4 युवकों ने उसके साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की की।

इस दौरान संतुलन बिगड़ने से लड़की सड़क किनारे गिर गई, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर की आशंका जताई है और फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य युवक फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी लड़की को धमकाने की भी कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

लड़की रोजाना की तरह जिम में वर्कआउट करने के बाद घर वापस लौट रही थी। इस दौरान जिम के सदस्यों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, रास्ते में ही 3-4 युवकों जोकि नशे की हालत में थे। लड़की के साथ छेड़छाड़ और धक्का मुक्की भी की। इस दौरान लड़की नीचे गिर गई जिस कारण उसे गंभीर चोट आई। लड़की को तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर लड़की का परिवार भी पहुंचा गया। इस  घटना के बाद लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों का आतंक फैला हुआ है। इस घटना के बाद अब बेटियां जिम जाने से भी डरने लगी है। वहीं पुलिस द्वारा जिम के आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि अन्य युवकों को भी काबू किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News