Jalandhar के फ्लाईओवर पर भयानक हादसा, तेज रफ्तार ऑल्टो कार के उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 11:58 AM (IST)

जालंधर: जालंधर में मकसूदां फ्लाईओवर के नजदीक एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

हालांकि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कार में सवार 2 बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे थे। वर्कशॉप चौक से मकसूदां की और जाते समय ऑल्टो कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी बीच जब ऑल्टो कार मकसूदां फ्लाईओवर के पर पहुंची तो सीधे डिवाइडर से जा टकराई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बुजुर्ग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि फ्लाईओवर की उतार पर एक कट बनाया गया है, जिसके चलते रात के समथ रिफ्लेटर न होने पर गाड़ी चलाने वालों को डिवाइडर का पता नहीं चलता। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से डिवाइडर पास रिफ्लेटर लगाने और पोल को ठीक करवाने का सुझाव दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News