लड़की का शर्मनाक कारनामा, Couple को लेकर सोशल मीडिया पर कर दी अश्लील Post, सामने आने पर...
punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2023 - 09:47 AM (IST)

लुधियाना: सोशल मीडिया पर अलग-अलग आई.डी. बनाकर दम्पति को बदनाम करने व महिला के चरित्र बारे अपशब्द कहने से परेशान दम्पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया जिनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने इनकी पहचान सुशील मचान व पूजा मचान के रूप में की है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने दम्पति के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में पूजा ने बताया कि करीब 3 महीने पहले सुखदेव नगर की रहने वाली स्नेहा नाम की लड़की ने अपने मोबाइल फोन पर अलग-अलग आई.डी. बनाकर उसके व उसके पति के खिलाफ गलत मैसेज अपलोड कर उन्हें बदनाम किया। उक्त युवती उसके पति पर झूठा आरोप लगा रही थी कि उसके पति के युवती के साथ अवैध संबंध हैं। उसके बाद युवती ने अपनी आई.डी. पर उसकी व उसके बेटे की फोटो अपलोड कर दी और मैसेज अपलोड कर दिया कि उसके अन्य पुरुषों के साथ संबंध है और उसके चरित्र को लेकर अपशब्द कहे। उसकी इन हरकतों से वे दोनों परेशान हो गए। मानसिक तौर पर परेशानी के चलते उसके पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उसे बचा लिया गया।
13 नवम्बर को जब वह अपने घर में अकेली थी तो उसने पंखे से चुनरी बांधकर फंदा लगाने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने पता चलते ही उन्होंने उसे बचाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। सब-इंस्पैक्टर चांद अहीर ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पूजा ने आरोप लगाया कि युवती ने साजिश के चलते अलग-अलग आई.डी. बना कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।