सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत! गुरुवार को दोनों के दाम में गिरावट, यहां करें चेक

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 11:45 AM (IST)

पंजाब डेस्कः गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के 24 कैरेट और 22 कैरेट, दोनों के दाम में कमी आई है। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

सोने के दाम में कितनी गिरावट?
गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,47,000  रह गया, जबकि बुधवार को यह ₹1,48,400 था। इस तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,400 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव बुधवार के ₹1,38,010 से घटकर गुरुवार को ₹1,36,710 रह गया। इसमें ₹1,300 की कमी आई है।

चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी का भाव ₹2,13,500 था, जो गुरुवार को घटकर ₹2,07,300 रह गया। इस तरह चांदी की कीमत में ₹6,200 की गिरावट आई है। खरीदारी करने से पहले अपने शहर के स्थानीय ज्वैलर से ताजा भाव की पुष्टि जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News