Gold-Silver की ताजा कीमतें: गुरुवार को नए रेट जारी, जानें आज के दाम

punjabkesari.in Thursday, Dec 11, 2025 - 03:21 PM (IST)

पंजाब डेस्कः  सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। जालंधर सराफा एसोसिएशन ने गुरुवार को सोने और चांदी के नए दाम जारी कर दिए हैं।गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार  24 कैरेट सोने की कीमत 131,700 दर्ज की गई है। वहीं  22 कैरेट 122,480 जबकि 23 कैरेट 128,000 रिकार्ड की गई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी सर्वोच्च शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव तो आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर सोना 4,258.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,224.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,239.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News