पंजाब में कहर बरसाएगी गर्मी! जानें अगले 5 दिनों के मौसम की ताजा जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 05:51 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। आईएमडी चंडीगढ़ ने 7 मार्च से 11 मार्च तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पंजाब में किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में फिलहाल सूखा मौसम बना रहेगा। वहीं अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश न होने की वजह से पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगर इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में इसका असर फसलों और लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News