सोना-चांदी के नए रेट जारी, खरीदारी से पहले जान लें आज के भाव

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 01:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार को नए रेट जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,710 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का भाव 2,27,900 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ताजा भाव जरूर जांच लें। 

उधर, राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें 1,000 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। इसकी वजह वैश्विक बाजार में मजबूत रुझानों के बीच आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की ओर से ताजा लिवाली है। इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपए टूटकर 2,24,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,25,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News