Gold Silver Price: 15 अगस्त पर सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें ताजा भाव

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 01:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं सर्राफा बाजार से भी बड़ी खबर सामने आई है। आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,55,900 रुपये थी। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 1,44,990 रुपये था।

उधर, चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव बढ़कर 2,42,780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 2,41,000 रुपये प्रति किलो था। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजार के रुख और मांग में बढ़ोतरी के चलते कीमती धातुओं के दामों में यह उछाल देखने को मिला है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को ताजा भाव जानकर ही खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News