Gold-Silver Price: जन्माष्टमी पर गहने खरीदने से पहले चेक करें सोना-चांदी का Latest Rate
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 01:46 PM (IST)
पंजाब डेस्क: जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले आज के भाव जरूर जान लें।
जालंधर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालिया बाजार आंकड़ों के मुताबिक जालंधर में 24 कैरेट सोना करीब 159,200 जबकि 22 कैरेट सोना करीब ₹148,060 पर है। वहीं, चांदी का भाव 243,700 रुपए दर्ज किया गया है।
उधर, MCX पर सोना 602 रुपए टूटकर 1,55,173 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में 1519 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,40,830 रुपए पर है। वहीं Comex पर सोने की कीमत 0.56 फीसदी गिरकर 4154 रुपए पर आ गई है। चांदी का दाम 0.76 फीसदी फिसलकर 67.19 डॉलर प्रति औंस पर है।

