Gold Silver Price: मंगलवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, यहां करें चेक...

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 11:00 AM (IST)

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों को लेकर मंगलवार को नए दाम जारी हो गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,710 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। आज चांदी का भाव 2,35,500 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

उधर,  घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 1,51,165 रुपए और चांदी 750 रुपए फिसल कर 2,31,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका और बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पांच सप्ताह के निचले स्तर के करीब आ गया है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 64 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News