Gold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता तो वहीं चांदी के भाव में उछाल, जानें आज का भाव

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 05:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को जालंधर के सराफा बाजार में सोने कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है  तो वहीं चांदी के कीमतों में उछाल आया है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने के भाव आज 1,55,200  रुपए रहा जबकि गुरुवार को यह 1,55,600  रुपए था।

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम हुई है। आज 22 कैरेट सोना 1,44,340  रुपए प्रति निर्धारित इकाई के भाव रहा, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1,44,710 रुपए प्रति रुपए था। वहीं चांदी के दाम में बढ़ौतरी देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी के भाव 2,39,200 रुपए रहा, जबिक गुरुवार को यह  2,38,200 रहा।

इस तरह एक दिन में 24 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपए, 22 कैरेट सोने में 370 रुपए गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी में 1000 रुपए बढ़ौतरी हुई है।  कीमतों में बदलाव के चलते बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की नजर आज के भाव पर बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News