Gold-Silver Price Today: चांदी हुई और महंगी, जालंधर सराफा एसोसिएशन ने जारी किए नए रेट

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 11:55 AM (IST)

पंजाब डेस्क:  सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए शुक्रवार को ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। आज जहां चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं सोने के दाम स्थिर बने हुए हैं। नए भाव जारी होने के बाद निवेशकों और खरीदारों की नजरें आज के रेट पर टिकी हुई हैं।

जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम 145,500 जबकि 22 कैरेट सोना 135,320 रिकार्ड किया गया है। वहीं चांदी 292,700 पर पहुंच गई है।   बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। निवेशक इसे सुरक्षित संपत्ति मानते हुए खरीदारी जारी रख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News