बिजली के मीटरों को लेकर बड़ी खबर, PSPCL ने जारी किए NOTICE
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 04:01 PM (IST)
लुधियाना (विक्की): पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा सरकारी संस्थानों के बिजली मीटरों को प्री-पेड में बदलने की मुहिम के तहत सब-डिवीजन संगत के अंतर्गत आने वाले गांव शेरगढ़ के स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। पत्र जारी कर स्कूल प्रबंधन को सूचित किया गया है कि वाणिज्यिक सर्कुलर नंबर 05/2023 के निर्देशों के अनुसार, उनके खाता नंबर 3005489080 के तहत चल रहे बिजली कनेक्शन को 15 फरवरी 2026 से प्री-पेड मीटरिंग प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा।
रिचार्ज और बकाया राशि की शर्तें
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कनेक्शनों के लिए कम से कम 1000 रुपये का रिचार्ज अनिवार्य होगा। बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए स्कूल को यह राशि अग्रिम जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पावरकॉम ने स्कूल पर बकाया 25,449 रुपये की पुरानी राशि का भी उल्लेख किया है। नोटिस में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पत्र प्राप्त होते ही यह बकाया राशि तुरंत जमा करवाई जाए, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए।

