Jalandhar में ऑटो चालक की मनमानी, 500 मीटर की दूरी पर उतारी महिला... जबरदस्त हंगामे का Video Viral
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:19 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के इलाके में उस समय विवाद हो गया जब एक ऑटो चालक ने महिला को 500 मीटर दूरी पर बीच रास्त उतार दिया। मामला जालंधर के रामा मंडी के इलाके का है। ऑटो चालक ने महिला यात्री को उसके तय गंतव्य से पहले ही उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला ने रामामंडी से पठानकोट बाईपास तक जाने के लिए ऑटो लिया था, लेकिन चालक ने उसे पठानकोट बाईपास से करीब 500 मीटर पहले ही रास्ते में उतार दिया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद चालक ने महिला से पूरे 200 रुपये किराया मांगना शुरू कर दिया और आगे जाने से मना करने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह रास्ते में से ही उसे उतार कर पूरे सफर के 200 रुपए मांगने लगा। महिला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब उसे तय स्थान तक नहीं पहुंचाया गया, तो पूरा किराया क्यों दिया जाए। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला का कहना था कि वह किराया देने के लिए तैयार है, लेकिन उसे उसके गंतव्य तक छोड़ा जाना चाहिए था। वहीं, ऑटो चालक अपनी बात पर अड़ा रहा और पैसे की मांग करता रहा। विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें महिला को अपना पक्ष रखते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान भारी हंगामा देख लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शान्त करवाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

