Gold-Silver Price Today: मंगलवार को सोना चांदी के नए दाम जारी, करें चेक
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 02:32 PM (IST)
पंजाब डेस्कः सोना और चांदी की कीमतों के मंगलवार को नए भाव जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,500 रुपए जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,040 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बात करें चांदी की तो आज का भाव 235,800 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
आपको बता दें कि MCX पर सोने का भाव 1418 रुपए टूटकर 1,46,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 6147 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,28,163 रुपए पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
उधर, विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई 2026 को लेकर भी कई कई वैश्विक वित्तीय संस्थानों का रुख पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि अलग-अलग संस्थानों के अनुमान अलग हैं लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स यह संकेत देती हैं कि सोने में मजबूती बनी रह सकती है।

