Gold-Silver Price Today: बुधवार को सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में बड़ी गिरावट
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 11:50 AM (IST)
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोना बुधवार को घटकर 1,52,000 रुपये पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,56,000 रुपये था। यानी एक दिन में सोने की कीमत में 4,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है। इसका भाव आज 1,41,360 रुपये रहा, जबकि मंगलवार को यह 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को चांदी का भाव घटकर 2,41,200 रुपये हो गया, जबकि मंगलवार को यह 2,51,600 रुपये पर थी। यानी चांदी की कीमत में 10,400 रुपये की भारी कमी दर्ज की गई।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की गतिविधियों के चलते सोना-चांदी के दामों में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

