Gold-Silver Price Today: सोमवार को जारी हुए नए रेट, खरीदारी से पहले जान लें भाव
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 12:09 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोमवार को सोने और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,340 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
वहीं, चांदी की कीमत में भी मजबूती देखने को मिली। आज चांदी का भाव 2,25,900 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
वहीं MCX पर 10 ग्राम सोना 501 रुपए महंगा होकर 1,43,877 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1951 रुपए का उछाल दर्ज किया गया है, एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,19,149 रुपए है। ग्लोबल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है।

