Gold Silver Rate: सोने में गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें आज के ताजा रेट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली।  जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना घटकर 1,53,300 रुपए पर पहुंच गया, जो मंगलवार को 1,54,500 रुपए था। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,570 रुपए दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 1,43,690 रुपए था।

दूसरी ओर चांदी की कीमत बढ़कर 2,51,900 रुपए पहुंच गई, जो मंगलवार को 2,47,900 रुपए थी। वहीं MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,50,225 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,43,900 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News