Gold-Silver Rate Today: शनिवार को सोना-चांदी  महंगा,  जानें ताजा भाव

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 12:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,47,000 रुपए, जबकि शुक्रवार को यह 1,45,000 रुपए था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,36,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जो एक दिन पहले 1,34,850 रुपये थी। उधर, चांदी के दाम में भी तेजी देखने को मिली।

शनिवार को चांदी का भाव बढ़कर 2,31,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News