Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के ताजा भाव जारी, खरीदारी से पहले जानें आज के Rate

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 11:59 AM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है।  जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 2,31,500 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

दूसरी ओर, MCX पर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना 808 रुपये टूटकर 1,43,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी भी 699 रुपये की गिरावट के साथ करीब 2,22,773 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के दाम नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिसका असर घरेलू वायदा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जांच लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News