आदमपुर में गोलगप्पे लगाने वाले प्रवासी मजदूर का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 05:02 PM (IST)

आदमपुर(दिलबागी,चांद): आदमपुर मेन रोड पर गोलगप्पे व टिक्की का काम करने वाले प्रवासी मजदूर का देर रात तेजधार हथियारों से गर्दन व बाजू काटकर बड़ी बेरहमी से कत्ल कर देने की खबर से आदमपुर में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी मुताबिक पप्पू कुमार (40) पुत्र तहसीलदार सिंह निवासी अलीगढ़ यू.पी. हाल निवासी आदमपुर रोजाना की तरह शाम को अपनी गोलगप्पे की रेहडी बंद करके अपने घर आ गया। आज सुबहे उसके पास काम करने वाला पंकज उसके घर गया तो उसने देखा कि बाहर से ताला लगा हुआ था एक्टिवा भी गिरी पड़ी थी। जब पंकज ने अंदर जाकर देखा पप्पू कुमार का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और तेजधारों हथियारों से गर्दन व बाजू काटकर बड़ी बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया गया था।  

मृतक की पत्नी बिमलेश देवी ने बताया कि उन्होंने यह घर थोड़ा समय पहले ही खरीदा था जहां पर पप्पू अकेला ही सोता था। जबकि उसका परिवार मैं, तीन लड़किया और एक लड़का जट्टा मोहल्ला आदमपुर में रहते हैं। उन्होंने ने बताया कि पप्पू कुमार कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कत्ल की वारदात की सूचना मिलते ही एस.पी.डी. सरबजीत सिंह बाहिया, डी.एस.पी. आदमपुर हरिन्दर सिंह मान, सी.आई.ए. स्टाफ शिव कुमार, वधीक थाना मुखी आदमपुर जी.एस. नागरा, व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच आरंभ की।

इस दौरान एस.पी.डी. सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि वारदात लूटपाट की नहीं लग रही क्योंकि पप्पू कुमार के तीन मोबाइल, बीस हजार रूपए की नगदी उसकी जेब से मिली। उन्होंने ने कहा कि इस गुथी को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के अधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र शिवम कुमार के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों विरुद्ध केस दर्ज करके मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News