CTU के ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए अच्छी खबर, विभाग ने जारी किए ये आदेश

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 12:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंदर) : परिवहन विभाग ने लंबे रूटों के लिए 20 हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनर (एच.वी.ए.सी.) बसें खरीदी हैं। उन्हें अलग-अलग लंबे रूटों पर चलाने के लिए यू. टी. प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इसी माह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। स्टाफ की कमी को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) ने बसों के सुचारू संचालन के लिए लंबे रूटों पर चालकों और परिचालकों के लिए ओवरटाइम शुरू करने का फैसला किया है। इस संबंध में निदेशक परिवहन प्रद्युमन सिंह ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, ड्राइवरों को प्रति माह अधिकतम 30 घंटे ओवरटाइम दिया जाएगा, जबकि कंडक्टरों को प्रति माह 45 घंटे ओवरटाइम दिया जाएगा। इस संबंधी स्टाफ की नियुक्ति संबंधित ड्यूटी इंस्पेक्टर द्वारा की जाएगी। स्टाफ को इस तरह लगाया जाएगा कि पूरा ओवरटाइम कवर हो, जो भेदभावपूर्ण नहीं होना चाहिए। ओवरटाइम का दावा केवल ड्यूटी इंस्पेक्टर द्वारा मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही एक सर्टिफिकेट भी देना होगा कि सभी कर्मचारी समान रूप से कवर किए गए हैं।

ओवरटाइम निर्धारित अवधि से अधिक नहीं दिया जाता है। यदि कोई कर्मचारी निर्धारित अवधि से अधिक ओवरटाइम का दावा करता है तो इसका सत्यापन अधिकारियों द्वारा संबंधित ड्यूटी इंस्पेक्टर से किया जाएगा। इसके साथ ही अत्यधिक ओवरटाइम का कारण भी बताना होगा तथा पूर्व स्वीकृति भी प्राप्त करनी होगी। आपको बता दें कि ओवरटाइम साप्ताहिक ड्यूटी के  48 घंटे के बाद ही शुरू होगा। विभाग में नियमित भर्ती नहीं होने तक ओवरटाइम देने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने फतेहाबाद, अबोहर, बटाला, अमृतसर, पठानकोट, हरिद्वार, मनाली, लुधियाना, झज्जर और शिमला के लंबे रूटों पर नई बसें चलाई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Her

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News