पंजाब में एक बार फिर होगा बसों का चक्का जाम, सफर करने से पहले जरूर पढ़ ले खबर
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 01:51 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पनबस, पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैकट वर्कर्स युनियन ने 22 सिंतबर से अनिश्चतिकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। जिस कारण बसों का चक्का जाम रहेगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए युनियन प्रधान ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी मांगों का हल नहीं किया जा रहा है और टालमटोल का रवैया इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों का हल न हुआ तो वह 22 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

