लो जी लग गई मौज! पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 06:19 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब एक और सरकारी छुट्टी आ रही है। अगस्त का महीना छुट्टियों के मामले में बच्चों के लिए मस्ती से भरा रहा। वहीं अब पंजाब में सितंबर महीने की शुरुआत बच्चों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। पंजाब सरकार के वर्ष 2026 के आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, शुक्रवार 4 सितंबर को जन्माष्टमी (कृष्ण जन्माष्टमी) के अवसर पर राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी।

इस दिन पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी संस्थान और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि सितंबर महीने में जन्माष्टमी के अलावा किसी अन्य त्योहार के लिए अतिरिक्त सरकारी छुट्टी शामिल नहीं की गई है। वहीं रविवार और बैंकों की नियमित छुट्टियां, जैसे महीने का दूसरा और चौथा रविवार, अपने निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रहेंगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini