राजिंदर कौर भट्ठल के कार्यकाल में सरकार ने किया बढ़ावा
punjabkesari.in Friday, Aug 06, 2021 - 12:09 PM (IST)

जालन्धर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देशों पर पंजाब सरकार ने रजिन्द्र कौर भट्ठल का पंजाब राज्य योजना बोर्ड की उप चेयरमैन के रूप में कार्यकाल 3 वर्षों के लिए और बढ़ा दिया है।
पंजाब सरकार के योजना विभाग द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार रजिन्द्र कौर भट्ठल का उप चेयरपर्सन के रूप में कार्यकाल अब 4 जुलाई 2021 से लेकर 3 जुलाई 2024 तक रहेगा। भट्ठल को पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री का रैंक व स्टेट्स प्रदान किया हुआ है।
भट्ठल की नियुक्ति के नियम व शर्तें पहले वाली रहेंगी। योजना विभाग ने नोटिफिकेशन की कापी मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, योजना विभाग के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव भट्ठल व अन्य को भेज दी है।