देश भर में गत वर्ष से 20.25 फीसदी धान की अधिक सरकारी खरीद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 11:08 AM (IST)

जैतो(पराशर): चालू खरीफ सीजन में 15 नवम्बर तक देश भर में एफ.सी.आई. व विभिन्न राज्यों की खरीद एजैंसियों ने 281.28 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद की है, जो पिछले साल इस अवधि से 20.25 फीसदी अधिक है, जो 233.89 लाख मीट्रिक टन थी। 

देश भर में आए धान में पंजाब का 69.73 फीसदी खरीद का रिकॉर्ड योगदान रहा है। केंद्र सरकार ने इस बार सामान्य ग्रेड धान का 1868 रुपए प्रति क्विंटल व ए ग्रेड धान का 1888 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। सरकार ने अब तक 24.14 लाख किसानों से 53,105.70 करोड़ रुपए का धान खरीदा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Related News