हड़ताल पर गए रैवेन्यू विभाग के कर्मचारियों को सरकार का सख्त नोटिस, दिये ये कड़े निर्देश
punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 09:34 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब में पिछले सप्ताह से चल रही तहसीलदार यूनियन की हड़ताल को 8 जून तक बढ़ा देने के फैसले के बाद पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। पंजाब सरकार ने सख्त शब्दों में कह दिया है कि हड़ताल में शामिल रैवेन्यू आफिसर्ज पर 'नो वर्क नो पे का कानून लागू होगा। सरकार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हड़ताल पर गए कर्मचारी जितने दिन छुट्टी पर रहेंगे, उतने दिनों का वेतन नहीं मिलेगा।
मान सरकार ने कर्मचारियों को कहा है कि वे तुरंत अपनी डयूटी पर हाजिर हों, क्योंकि लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के समय दौरान इन अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से कोई काम नहीं किया गया, इसलिए नो वर्क नो पे के आधार पर इन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। हड़ताल के दौरान दफ्तर में हाजिर न होने के समय को 'ब्रेक इन सर्विस' माना जाएगा।
जिक्रयोग्य है कि आज रैवेन्यू आफिसर्ज की हड़ताल खत्म होने वाली थी, लेकिन पंजाब सरकार से सकारात्मक जवाब न मिलते देख इसे 8 जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया, जिसके बाद पंजाब सरकार ने यह सख्त एक्शन लिया है। तहसील कर्मचारियों की हड़ताल से रजिस्ट्रियां व अन्य तहसील संबंधी कामकाज नहीं हो पा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here