Breaking: विधायक दिनेश चड्ढा की सफाई के बाद सरकारी Employees ने किया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 12:11 AM (IST)

लुधियाना: रूपनगर के विधायक दिनेश चड्ढा द्वारा सोशल मीडिया पर दोबारा डाली गई पोस्ट से संतुष्ट होकर कर्मचारी यूनियन ने देर रात हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी है। डी.सी. ऑफिस यूनियन लुधियाना के सुखपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनका किसी भी कर्मचारी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। जिसके बाद यूनियन ने शुक्रवार से काम पर लौटने का फैसला किया है। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के रूपनगर से विधायक दिनेश चड्ढा पर तहसील के अचानक निरीक्षण के नाम पर तहसीलदार और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगा कर पिछले 3 दिनों से हड़ताल पर चल रही पंजाब राजस्व अधिकारी संघ और उनके समर्थक डी.सी. दफ्तर इंप्लाइज़ यूनियन द्वारा अपना संघर्ष जारी रखने का फैसला करते हुए 30 जुलाई तक काम-काज बंद रखने की घोषणा की गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News